1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: वॉशिंग मशीन में डूबने से 3 साल के जुड़वा भाइयों की मौत

दिल्ली: वॉशिंग मशीन में डूबने से 3 साल के जुड़वा भाइयों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2017 11:07 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 11:07 pm IST

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 साल के नन्हें जुड़वां भाइयों की वॉशिंग मशीन में डूबकर मौत हो गई।

washing machine- India TV Hindi
washing machine

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 साल के नन्हें जुड़वां भाइयों की वॉशिंग मशीन में डूबकर मौत हो गई। बताया जाता रहा है कि ये बच्चे वॉशिंग मशीन के पास रखे कपड़े के ढेर को फांदने के क्रम में मशीन में गिर गए होंगे। दोनों आधे घंटे तक वॉशिंग मशीन के स्नीपिंग टब में डूबे रहे। टब में करीब 15 लीटर पानी था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बच्चों की मां रेखा मशीन में पानी डालकर पास के दुकान पर डिटर्जेंट खरीदने गई थीं। इसी बीच यह घटना हुई। दोनों बच्चों का नाम नक्ष और नीशु था। बच्चों के पिता ने दोनों को वॉशिंग मशीन में डूबा हुआ पाया।

पुलिस के मुताबिक, बच्चों की मां रेखा ने बताया कि वह मशीन में पानी भरकर दोपहर साढ़े 12 बजे डिटर्जेंट खरीदने नजदीक के दुकान पर गई थीं। जब वह घर लौटी तो उन्हें घर में बच्चे नजर नहीं आए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति रविंदर को दी। बीमा कंपनी में काम करने वाले रविंदर जब घर पहुंचे तब उन्होंने दोनों बच्चों को वॉशिंग मशीन में डूबा हुआ पाया। तुरंत बच्चों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत