1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आदेश मिलने तक DND टोल की वसूली जारी रखेगी डीटीसी

आदेश मिलने तक DND टोल की वसूली जारी रखेगी डीटीसी

 Written By: IANS
 Published : Oct 27, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 07:24 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-नोएडा डाइरेक्ट (DND) फ्लाइवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों से टोल टैक्स वसूलना तब तक जारी रखेगा, जब तक उसे इसे रोकने के

dnd flyway- India TV Hindi
dnd flyway

नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-नोएडा डाइरेक्ट (DND) फ्लाइवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों से टोल टैक्स वसूलना तब तक जारी रखेगा, जब तक उसे इसे रोकने के लिए आधिकारिक सूचना नहीं मिल जाती।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक अनुज सिन्हा ने बताया, "टोल टैक्स बंद करने के लिए हमें कोई आधिकारिक विज्ञप्ति नहीं मिली है।" उनकी प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब डीटीसी से नोएडा जाने वाले यात्रियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए टोल टैक्स देने का विरोध किया है।

डीटीसी बस के कंडक्टर ने कहा कि उन्हें अभी तक टोल टैक्स वसूलना बंद करने का आदेश नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डीएनडी पर टोल टैक्स की वसूली बंद करने का बुधवार को आदेश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत