नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी की तरफ से EVM में गड़बड़ी के दावे को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने डेमो के लिए जिस EVM का इस्तेमाल किया वह चुनाव आयोग द्वारा प्रोग्राम नहीं किया गया था।
चुनाव आयोग द्वारा प्रोग्राम किए EVM के मदरबोर्ड को कोई आम आदमी नहीं खोल सकता है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि EVM में किसी कोड का इस्तेमाल नहीं होता है और EVM में एक बटन दबने पर दूसरे बटन लॉक हो जाते हैं।

EVM
आपको बता दें कि आद आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज द्वारा एक डेमो दिया गया कि किस तरह से EVM में छेड़छाड़ की जा सकती है।