1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2017 09:59 am IST,  Updated : Feb 14, 2017 01:55 pm IST

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच आज मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। सेना ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी

Encounter- India TV Hindi
Encounter Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में आठ लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त घटी, जब सुरक्षा बलों को पैरेपोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाया।

हाजिन इलाके में मुठभेड़ के दौरान सात सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गई है।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ में शहीद हुए तीनों जवान आतंकवाद निरोधी 13 राष्ट्रीय राइफल्स के थे।

घायलों में एक जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कमांडिंग अधिकारी और छह अन्य सुरक्षा कर्मी व एक नागरिक शामिल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत