1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल में बंद गैंगस्टर की साथी कैदी ने की उसकी हत्या

जेल में बंद गैंगस्टर की साथी कैदी ने की उसकी हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2016 03:00 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 03:00 pm IST

जबरन वसूली और नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में जेल में बंद एक गैंगस्टर की आज सुबह उसी के एक साथी कैदी ने हत्या कर दी।

prisoner- India TV Hindi
prisoner

पणजी: जबरन वसूली और नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में जेल में बंद एक गैंगस्टर की आज सुबह उसी के एक साथी कैदी ने हत्या कर दी। घटना उत्तरी गोवा के कोल्वाले जेल की है। कारागार महानिरीक्षक इल्विस गोम्स ने पीटीआई भाषा को बताया कि आज सुबह नौ बजे के आसपास अशफाक अब्बास बेंग्रे पर उसी के साथी कैदी ने एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। उस समय अशफाक को एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में अदालत ले जाया जा रहा था। 

उन्होंने बताया, उसे तत्काल गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। आईजी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगंस्टर पर कर्नाटक, गोवा और चंडीगढ़ पुलिस मे जबरन वसूली और नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। 

गोवा विधानसभा में मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट मांगी है। पारसेकर ने कहा, यह हिरासत में हुई मौत का मामला है इसलिए मैंने मामले की पूरी जानकारी मांगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेंग्रे को ट्रांसफर रिमांड पर गोवा लाया गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने उसे पिछले साल मई में नशीले पदार्थों की कथित तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत