1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SBI के पांचों सहायक बैंकों का विलय एक निकाय में हो: एआईबीईए

SBI के पांचों सहायक बैंकों का विलय एक निकाय में हो: एआईबीईए

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2016 06:51 pm IST,  Updated : May 14, 2016 06:59 pm IST

AIBEA के महासचिव सी.एच.वेंकटाचलम ने यह भी कहा कि संघ ने विलय की मांग पर जोर डालने के लिए सात जून तथा 28 जुलाई को हड़ताल का आह्वान किया है।

state bank of india- India TV Hindi
state bank of india

चेन्नई: अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने उम्मीद जताई है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पांच सहायक बैंकों को मिलाकर एक बैंक करने की उनकी मांग को सरकार स्वीकार करेगी।

संघ के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। (AIBEA) के महासचिव सी.एच.वेंकटाचलम ने यह भी कहा कि संघ ने विलय की मांग पर जोर डालने के लिए सात जून तथा 28 जुलाई को हड़ताल का आह्वान किया है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पांचों बैंकों -स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे) तथा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी)- की समितियां व एसबीआई प्रस्ताव पर विचार करेगी।

वेंकटाचलम ने मीडिया से कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी यह राय व्यक्त कर चुके हैं कि पांचों बैंको को मिलाकर एक बैंक बना दिया जाए, ताकि एक मजबूत निकाय का गठन हो।" उन्होंने उम्मीद जताई कि छह बैंकों की समितियां अगली बैठक में विलय के प्रस्ताव पर विचार करेंगी।

वेंकटाचलम ने कहा, "सैद्धांतिक तौर पर हम बैंकिंग उद्योग में समेकन के खिलाफ हैं, लेकिन पांच सहायक बैंको के मामले में भी हम यही चाहते हैं न कि एक-एक बैंक का एसबीआई में विलय हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत