1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर महीने की 9 तारीख को मिलेगी फ्री में प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा: सरकार

हर महीने की 9 तारीख को मिलेगी फ्री में प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा: सरकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 04, 2016 09:37 pm IST,  Updated : Nov 04, 2016 09:37 pm IST

भारत में प्रेग्नेंसी से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों की वजह से हर 12 मिनट में एक महिला की मौत के मद्देनजर सरकार ने हर महीने की नौ तारीख को मुफ्त और व्यापक प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करने के लिए आज एक अभियान शुरू किया।

pregnant woman- India TV Hindi
pregnant woman

नई दिल्ली: हर साल भारत में प्रेग्नेंसी में ठीक ढंग से देखभाल न हो पाने के कारण लाखों महिलाओं की मौत हो जाती है। सबसे ज्यादा मौतें मेडिकल चेकअप के अभाव से होती है। जिसके कारण सरकार से चिंता जताते हुए एक नया नियम बनाया है। जिसमें प्रेग्नेंट महिला हर महीने की 9 तारीख को फ्री में देखभाल की सुविधा प्रदान की जाएंगी।

 
भारत में प्रेग्नेंसी से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों की वजह से हर 12 मिनट में एक महिला की मौत के मद्देनजर सरकार ने हर महीने की नौ तारीख को मुफ्त और व्यापक प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करने के लिए आज एक अभियान शुरू किया।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवती महिलाओं की सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी दूसरी और तीसरी तिमाही पर विशेष प्रसव पूर्व जांच की जाएगी।

इन सेवाओं में अल्ट्रासाउन्ड, रक्त और पेशाब की जांच शामिल है। इसके अलावा नियमित प्रसव पूर्व जांच भी की जाएगी। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य बेहद जोखिम वाले गर्भावस्था की पहचान करना और उसके बाद की कार्रवाई शुरू करना और मातृत्व मृत्यु दर (एमएमआर) और शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) को घटाना है।

अभियान का लक्ष्य देशभर में तकरीबन तीन करोड़ महिलाओं को मुफ्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है। प्रसव पूर्व देखभाल पर अधिक ध्यान देने के लिए प्राथमिकता वाले 184 जिलों की पहचान की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत