1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसी दूसरे के अकाउंट में हो गया पैसा ट्रांसफर, अपनायें ये टिप्स...

किसी दूसरे के अकाउंट में हो गया पैसा ट्रांसफर, अपनायें ये टिप्स...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 05:46 pm IST

कई बार होता है कि बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करते समय किसी दूसरे के अकाउंट में पैसा चला जाता है।

mobile banking
mobile banking

अगर अकाउंट एक ही बैंक में हैं तो आसानी से आपके पैसें आपको मिल जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार लाभार्थी के खाते की सही जानकारी देना अकाउंट लिंक करने वाले की जिम्मेदारी है। अगर, किसी कारण अकाउंट होल्डर से नंबर लिंक करने में गलती होती है तो इसके लिए बैंक जिम्‍मेदार नहीं होता। हालांकि अगर आपने उसे बेनेफिसियरी घोषित कर दिया है और उसे पैसा भेजने के बाद पैसा वापस चाहते हैं तो उस बेनेफिशयरी की मंजूरी जरूरी है। यानी अपने खाते से बेनेफिशयरी को जोड़ते समय ही देखभाल कर काम करें। अगर किसी हालत में बेनेफिशयरी ने पैसा देने से मना कर दिया तो बैंक आपकी कोई मदद नहीं कर पाएगा. फिर पैसा पाने के लिए आपको अदालत का दरवाजा खटखटना पड़ेगा और वहां साबित करना होगा कि आपसे गलती से पैसा गलत अकाउंट में चला गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत