1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसी दूसरे के अकाउंट में हो गया पैसा ट्रांसफर, अपनायें ये टिप्स...

किसी दूसरे के अकाउंट में हो गया पैसा ट्रांसफर, अपनायें ये टिप्स...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 05:46 pm IST

कई बार होता है कि बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करते समय किसी दूसरे के अकाउंट में पैसा चला जाता है।

mobile banking- India TV Hindi
mobile banking

नई दिल्ली: कई बार होता है कि बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करते समय किसी दूसरे के अकाउंट में पैसा चला जाता है। ऐसे में आपका पैसा जहां पहुंचाना था वहां ना पहुंचकर किसी और के अकाउंट में चला जाता है। ऐसे  में लोगों को लगता है कि अब वह पैसा आपको दोबारा नहीं मिल पाएगा। जिससे लोगों को दुख होता है। लेकिन अब आपको दुखी होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद  से आपका पैसा आपको आसानी से मिल सकता है।

ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के लिए आप नेफ्ट और RJFT से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन बैंकिमग पासवर्ड और यूजर नेम डालना होगा। पैसा ट्रांसफर करने के लिए आप जिस व्यक्ति को पैसा भेज रहे हैं बैंक उसकी जानकारी आपसे मांगेगा। जिसके बाद बैंक आपसे मिली जानकारी को वेरीफाई करके आपके खाते को दूसरे व्यक्ति के खाते में जोड़ देगा।

कईं बार होता है कि गलत अकाउंट नंबर लिखने से पैसा किसी और के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। ऑनलाइन खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए 2 बार अकाउंट नंबर डालना होता है। अगर कोई संख्या गलत है तो बैंक इसे रिजेक्ट कर देता है लेकिन अगर आप एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं तो ये गलती आपको भारी पड़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत