1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा 14 साल बाद गिरफ्तार

गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा 14 साल बाद गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2016 02:41 pm IST,  Updated : May 18, 2016 02:42 pm IST

गुजरात एटीएस ने गोधरा ट्रेन आगजनी का मुख्य आरोपी फारुक भाना को बुधवार को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

godhra- India TV Hindi
godhra

नई दिल्ली: गुजरात एटीएस ने गोधरा ट्रेन आगजनी का मुख्य आरोपी फारुक भाना को बुधवार को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। फारुक को वर्ष 2002 में हुई इस आगजनी के 14 साल बाद गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे। ट्रेन में आग लगाए जाने से करीब 59 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, फारुक को पंचमहल जिले के कलोल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। गोधरा इसी जिले के अंतर्गत आता है. आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में एटीएस तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एस-छह बोगी में 27 फरवरी को आग लगा दी गई थी। इस बोगी में कारसेवक सवार थे। आग में झुलसकर 59 कारसेवकों की मौत हो गयी थी।

इसके अगले दिन ही गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे।  दंगों में तकरीबन 1200 से ज्यादा लोग मारे गए, जिसमें ज्यादातर अल्पसंख्य समुदाय से थे।

लंबी जांच और अदालती कार्रवाई के बाद 2011 में साबरमती की विशेष अदालत ने गोधरा कांड में 11 दोषियों को फांसी और 20 को उम्रकैद की सजा सुनायी थी।

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने चार अप्रैल 2002 को जलायी गयी ट्रेन का स्वयं मुआयना भी किया था। इस कांड की जांच के लिए कई आयोग और समितियां बनाई गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत