1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हज यात्रा सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन को प्रोत्साहित कर रही है सरकार: नकवी

हज यात्रा सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन को प्रोत्साहित कर रही है सरकार: नकवी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2016 05:40 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 05:40 pm IST

मुंबई: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार अगली हज यात्रा के लिए हज यात्रियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन को प्रोत्साहित कर रही है ताकि पारदर्शिता के साथ

mukhtar abbas naqvi- India TV Hindi
mukhtar abbas naqvi

मुंबई: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार अगली हज यात्रा के लिए हज यात्रियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन को प्रोत्साहित कर रही है ताकि पारदर्शिता के साथ लोगों को हज यात्रा का मौका मिल सके।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हज कमेटी ऑफ इंडिया और राज्य : केंद्र शासित प्रदेशों की हज कमेटियों के अध्यक्षों एवं कार्यकारी अधिकारियों की बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 2016 हज के लिए लगभग 45,843 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए जो कुल आवेदनों का लगभग 11 प्रतिशत है।

इसमें सबसे अधिक 10,960 ऑनलाइन आवेदन महाराष्ट्र से प्राप्त हुए थे। 9,257 ऑनलाइन आवेदन केरल से, 5,407 ऑनलाइन आवेदन उत्तरप्रदेश से, 2983 आवेदन तेलंगाना से, 2426 आवेदन जम्मू और कश्मीर से 2425 ऑनलाइन आवेदन गुजरात से प्राप्त हुए थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है इस बार अधिक से अधिक लोग हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकें। इसके लिए केंद्र सरकार ऑनलाइन आवेदन को सरल-सुलभ बना रही है। हज 2016 में देश भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी आफ इंडिया के जरिये हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूअर ऑपरेटरों के जरिये हज की अदायगी की।

नकवी ने कहा कि हज 2016 के दौरान हाजियों की सुविधाओं की देखरेख के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम सउदी अरब भेजी गई थी। केंद्र सरकार हज के सफर को बेहतर से बेहतर बनाने और हाजियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मुहैया कराने को कटिबद्ध है। हमने सभी मुख्यमंत्रियोंएवं सांसदों को हज संबंधित सुझाव देने के लिए पिछले सप्ताह खत लिखे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत