1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में गणपति विसर्जन के बाद 10 लोग नदी में डूबे

गुजरात में गणपति विसर्जन के बाद 10 लोग नदी में डूबे

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 11:50 pm IST

गुजरात में अरावली और खेड़ा जिलों में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद: गुजरात में अरावली और खेड़ा जिलों में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। छह लोगों की मौत अरावली जिले के धानसुरा तालुक में खादोल गांव के वात्रक नदी में डूबने से शुक्रवार शाम को हुई। वहीं चार की मौत खेड़ा जिले में मोहर नदी में डूबने से हुई।

खादोल में कई लोग प्रतिमा विसर्जन के बाद शुक्रवार शाम में नहाने गए थे, उनमें से छह की डूबने से मौत हो गई। वहीं खेड़ा जिले के कपादवंज शहर में मोहर नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत