1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रविंद्र गायकवाड का दावा AI अधिकारी से अदब से बात करने की इल्तिजा की थी

रविंद्र गायकवाड का दावा AI अधिकारी से अदब से बात करने की इल्तिजा की थी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 24, 2017 03:49 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 03:49 pm IST

एयर इंडिया की फ़्लाइट में अधिकारी से मारपीट करके विवादों में घिरे शिव सेना सासंद रविंद्र गायकवाड़ का कहना है कि उन्होंने अधिकारी से पहले शांति और अदब से बात करने का आग्रह किया था

ravindra_gaikwad- India TV Hindi
ravindra_gaikwad

एयर इंडिया की फ़्लाइट में अधिकारी से मारपीट करके विवादों में घिरे शिव सेना सासंद रविंद्र गायकवाड़ का कहना है कि उन्होंने अधिकारी से पहले शांति और अदब से बात करने का आग्रह किया था लेकिन वह (अधिकारी) उन्हें धमकी देने लगा। गायकवाड़ ने ये बात लोकसभा अध्यक्ष सुषमा महाजन को लिखे पत्र में कही है।

गायकवाड़ ने पत्र में लिखा है कि उनका टिकट बिजनैस क्लास का था और सीट नंबर 1F था। फ़्लाइट में बैठने के बाद उन्हें पता चला कि पूरा विमान ही इकॉनॉमी क्लास है। उन्होंने कहा कि इस बात की उन्होंने लिखित शिकायत की।

गायकवाड़ ने दावा किया कि पुणे से दिल्ली पहुंचने पर इस बारे में जब उन्होंने अधिकारियों से पूछा तो एक अधिकारी ने कहा: ''तुम जैसे एम.पी. बहुत देखें हैं, क्या कर लोगे?'' इस पर उन्होंने उक्त अधिकारी से अदब से बात करने को कहा तो उसने उनसे विमान से उतरने को कहा।

गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें बताया गया कि बिजनेस क्लास के टिकट पर एक साल से इकॉनॉमी क्लास चल रही है जिसकी जांच होनी चाहिये।

गौरतलब है कि शिवसेना शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने गुस्से में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पलों से बुरी तरह पीटा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के उस्मानाबाद से 57 वर्षीय लोकसभा सदस्य गायकवाड़ ने खुद दावा किया कि उन्होंने एयर इंडिया के 60 वर्षीय ड्यूटी प्रबंधक को 25 बार चप्पल से मारा। प्रबंधक उन्हें विमान से उतरने के लिए मनाने गये थे क्योंकि उनके नहीं उतरने से 40 मिनट से विमान वहां खड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत