1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यहां देख सकते हैं BSNL जूनियर इंजीनियर परीक्षा के रिजल्ट

यहां देख सकते हैं BSNL जूनियर इंजीनियर परीक्षा के रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2016 11:18 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 11:18 pm IST

यहां देख सकते हैं BSNL जूनियर इंजीनियर परीक्षा के रिजल्ट

BSNL- India TV Hindi
BSNL

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जूनियर इंजीनियर/टीटीए परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र BSNL के आधिकारिक वेबसाइट पर इन नतीजों को देख सकते हैं। माना जा रहा है कि BSNL की इस परीक्षा के नतीजे 25-29 तारीख के बीच जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट घोषित करने से पहले BSNL परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। BSNL की इस परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ज्यादा परीक्षार्थी होने की वजह से कट ऑफ ऊंची जा सकती है। 

कैसे देखें रिजल्ट

अपना रिजल्ट देखने के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और BSNL JE Exam Answer Key से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद की प्रक्रिया को फॉलो करते हुए जो जानकारी मांगी जा रही है उसे भरें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप चाहें तो अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत