1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी हमले की आशंका, देशभर में हाई अलर्ट जारी

आतंकी हमले की आशंका, देशभर में हाई अलर्ट जारी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2016 08:43 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 08:46 pm IST

केंद्र ने देशव्यापी अलर्ट जारी करते हुए राज्यों से कहा कि वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के संभावित हमलों को नाकाम करने के लिए चौकसी बढ़ाएं।

Tight Security- India TV Hindi
Tight Security Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने देशभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए राज्यों से कहा कि वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के संभावित हमलों को नाकाम करने के लिए चौकसी बढ़ाएं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकवादियों की ओर से हमले किए जाने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि एडवायजरी जारी कर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि सभी संवेदनशील जगहों, रणनीतिक ठिकानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य प्रमुख जगहों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाए। खास तौर पर महानगरों को ज्यादा चौकसी बरतने के लिए कहा गया है । 

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से सीमा साझा करने वाले राज्यों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात को भी कड़ी चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर यह परामर्श राज्यों को भेजा गया है। 

सूत्रों ने बताया कि इसकी प्रबल आशंका है कि सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी एजेंसियां भारतीय सरजमीं पर हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठनों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। 28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किए जिसमें आतंकवादियों और उनका समर्थन करने की कोशिश करने वालों को अच्छा-खासा नुकसान हुआ। 

इन्हें भी पढ़ें:-

सीमा पार कर आये 6-8 आतंकी, सुरक्षा बल ने शुरू की तलाश

​भारतीय सेना ने देर से ही सही, लेकिन सही कदम उठाया: शहीद की पत्नी
#SurgicalStrike के बाद पाक सेना ने अपनी टुकड़ी LoC की तरफ भेजी: सूत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत