1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में हिजबुल के 12 आतंकियों का Video, पुलिस से लूटे गए हथियार दिखे

कश्मीर में हिजबुल के 12 आतंकियों का Video, पुलिस से लूटे गए हथियार दिखे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 05:30 pm IST

नई दिल्ली: कश्मीर में 12 आतंकियों का वीडियो सामने आया है और ये सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं। 2 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में बारह आतंकी हाथों में बंदूक लिए हुए दिख

hizbul mujahideen terrorists- India TV Hindi
hizbul mujahideen terrorists Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कश्मीर में 12 आतंकियों का वीडियो सामने आया है और ये सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं। 2 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में बारह आतंकी हाथों में बंदूक लिए हुए दिख रहे हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इन आतंकियों में से नौ चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार वीडियो में दिखे हैं जबकि तीन चेहरे पहले भी देखे जा चुके हैं। माना जा रहा है कि ये 9 आतंकी वही हैं जिन्होंने दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर पुलिस कर्मियों से हथियार छीने हैं।

ग्यारह आतंकी कुर्ता पहने दिख रहे हैं जबकि एक आतंकी सेना की वर्दी में है। आतंकियों के पास एन इन्सहास रायफल भी दिख रही है जिसे पुलिस वालों से छीना गया है। कल हिज़बुल के नये कमांडर ज़ाकिर मूसा ने सेना को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था और आज आतंकियों का विडियो सामने आया है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत