1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैष्णो देवी में पति ने पत्नी की हत्या, शव को पहाड़ से फेंका

वैष्णो देवी में पति ने पत्नी की हत्या, शव को पहाड़ से फेंका

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2016 09:16 am IST,  Updated : Jun 15, 2016 09:16 am IST

वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर गई एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी और फिर इस वारदात को हादसे का रूप देने के लिए उसने महिला के शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया।

vaishno devi- India TV Hindi
vaishno devi

जम्मू: जम्मू के रियासी जिले के कटरा शहर में वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर गई एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी और फिर इस वारदात को हादसे का रूप देने के लिए उसने महिला के शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया। 10 मार्च को इस जोड़े की शादी हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, महिला की पहचान नई दिल्ली निवासी लक्ष्मी गुप्ता (25) के रूप में हुई है। उसका शव मंगलवार सुबह भवन जाने के मार्ग में एक जलधारा में बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि मृतक के पति शक्ति गुप्ता ने अर्ध कुंवारी पुलिस चौकी में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, पूछताछ के दौरान पुलिस को शक्ति पर संदेह हुआ और उसने उससे पूछताछ शुरू की।

उन्होंने बताया, 'शक्ति के बयान से पुलिस को संदेह होने पर उन्होंने मृतक के माता पिता से संपर्क किया, जिन्होंने दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद की पुष्टि की।' अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि उसने रात में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी पत्नी के शव को लम्बीकेरी इलाके के पास पहाड़ से नीचे एक खाई में फेंक दिया। अधिकारी ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के पीछे के कारणों के खुलासे के लिए जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत