1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं जनसमूह से आया हूं, इसी में समा जाऊंगा : प्रणब मुखर्जी

मैं जनसमूह से आया हूं, इसी में समा जाऊंगा : प्रणब मुखर्जी

 Written By: IANS
 Published : Mar 17, 2017 11:39 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 11:39 pm IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां शुक्रवार को कहा कि वह जनसमूह के बीच से आए हैं और इसी में समा जाएंगे, अपने पीछे कोई विरासत नहीं छोड़ेंगे।

Pranab Mukharjee- India TV Hindi
Pranab Mukharjee Image Source : PTI

मुंबई: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां शुक्रवार को कहा कि वह जनसमूह के बीच से आए हैं और इसी में समा जाएंगे, अपने पीछे कोई विरासत नहीं छोड़ेंगे। राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सार्वजनिक जीवन से भी निवृत्त हो जाएंगे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मुखर्जी के संबोधन के बाद एंकर राजदीप सरदेसाई ने जब पूछा कि वह अपने पीछे क्या विरासत छोड़ेंगे, तो मुखर्जी ने कहा, "मैं जनसमूह का हिस्सा हूं और इसी में समा जाऊंगा। मैं कोई विरासत नहीं छोड़ूंगा।"

राष्ट्रपति ने इसके पहले अपने संबोधन में यह भी कहा कि सार्वजनिक पद जनता की सेवा के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं स्पष्ट तौर पर कहता हूं कि मैंने कभी नहीं सोचा कि सर्वोच्च पद पर होने से मेरी बुद्धिमत्ता बढ़ गई या मेरा महत्व बढ़ गया। मैंने हमेशा यही सोचा कि पद सेवा के अलावा कुछ नहीं है, और वह भी जनता की सेवा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत