1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना का हॉक ट्रेनर जेट हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

वायुसेना का हॉक ट्रेनर जेट हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

 Written By: IANS
 Published : Aug 04, 2016 10:10 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 10:11 pm IST

कोलकाता: भारतीय वायुसेना (IAF) का हॉक एडवांस ट्रेनर जेट विमान सैन्यअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित कूदने में सफल

trainer jet- India TV Hindi
trainer jet

कोलकाता: भारतीय वायुसेना (IAF) का हॉक एडवांस ट्रेनर जेट विमान सैन्यअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित कूदने में सफल रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने कलाईकुंडा सैन्यअड्डे से गुरुवार की सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी, जिसके तुरंत बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई।

वायु सेना की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है, "उड़ान भरने के बाद विमान ने काम करना बंद कर दिया, परिणामस्वरूप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" सुबह करीब 11.0 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट कूदकर सुरक्षित बच निकले। वायु सेना ने घटना की जांच के लिए एक मिलिट्री बोर्ड का गठन कर दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त हॉक एडवांस ट्रेनर जेट हवा से हवा में और हवा से जमीन पर मार करने की क्षमता रखता है, हालांकि वायु सेना में इसे मुख्यत: हथियारों को लाने ले जाने और पायलटों को प्रशिक्षण देने के काम में इस्तेमाल किया जाता है। वायु सेना का पहला हॉक एजेटी जेट विमान 29 अप्रैल, 2008 को कर्नाटक के बिडार स्थित सैन्य अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसके बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा पर बाहरगोड़ा के नजदीक तीन जून, 2015 को दूसरा हॉक एडवांस जेट विमान दुर्घटना का शिकार हुआ।

वायु सेना के लिए बीते कुछ दिनों में यह दूसरा बड़ा झटका है। पिछले महीने 22 जुलाई को चेन्नई के पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के बाद वायु सेना का एएन-32 परिवहन विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान अचानक रडार से गायब हो गया और अब तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत