राष्ट्रीय खबरें-
उत्तराखंड में 10 मई को SC की निगरानी में होगा शक्ति परीक्षण
राज्य में जारी सत्ता संकट के बीच आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस सुनवाई के बाद यह तय हुआ कि कि 10 मई को राज्य में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में शक्ति परीक्षण किया जाएगा। आगे पढ़ें.
'लोकतंत्र बचाओ': सोनिया, राहुल, मनमोहन ने दी गिरफ्तारी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च के तहत संसद भवन जाने से रोके जाने पर यहां गिरफ्तारियां दीं। आगे पढ़ें.
जेल से बाहर आए सुब्रत राय, मां के निधन पर मिली 4 हफ्ते की पैरोल
निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय को सर्वोच्च न्यायालय ने चार हफ्ते के पैरोल पर रिहा किया है। राय को पैरोल अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए मिला है। उनकी मां का गुरुवार रात निधन हो गया। आगे पढ़ें.
JNU और अन्य विवि के छात्र मसलों पर हस्तक्षेप से स्मृति ईरानी का इनकार
जेएनयू सहित कुछ केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों के निलंबन के मुद्दे पर हस्तक्षेप से साफ तौर पर इंकार करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि चूंकि ये शिक्षण संस्थान स्वायत्त संस्थाएं हैं इसलिए वह हस्तक्षेप कर नए विवादों को जन्म देना नहीं चाहतीं। आगे पढ़ें.
जेएनयू में भूख हड़ताल का नौवां दिन, कन्हैया की स्थिति सुधरी
जेएनयू छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का शुक्रवार को नौवां दिन है वहीं एम्स में भर्ती कराए गए छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की हालत में सुधार हुआ है। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पाकिस्तान को F-16 देने से इनकार में कांग्रेस का इस्तेमाल नहीं हुआ: अमेरिका
पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान देने से इंकार करने के लिए अमेरिका कांग्रेस की आपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। यह बात ओबामा प्रशासन ने कही है। आगे पढ़ें.
ब्राजील: सुप्रीम कोर्ट ने निचले सदन के अध्यक्ष को किया निलंबित
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट (एसटीएफ) के न्यायाधीश टियोरी जावास्की ने एक याचिका को स्वीकार करते हुए निचले सदन के अध्यक्ष एडुआडरे कुन्हा को निलंबित कर दिया है। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
एशिया में भारत की NPA समस्या सबसे खराब, 3 साल में बैड लोन बढ़कर हुआ 2.2 लाख करोड़ रुपए
एशिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं से तुलना में भारत के सरकारी बैंकों की बैड लोन (एनपीए) की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) द्वारा 3 मई को जारी रिपोर्ट के मुताबिक एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में, कुल (ग्रॉस) लोन में नॉन-परफॉर्मिंग लोन का हिस्सा अन्य एशियन देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। आगे पढ़ें.
अक्षय तृतीया से पहले 30000 रुपए के पार पहुंचा सोना
सोने की खरीद के लिए शुभ माने जाने वाले दिन अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने की कीमत ने खरीदारों के साथ जौहरियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सोना 30,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। आगे पढ़ें.
Innova Crysta और XUV-500 में से जानिए कौन सी कार है आपके लिए बेहतर
भारत में कार खरीदते वक्त जिस बात पर पहले ध्यान दिया जाता है, वह है इसी सीटिंग कैपेसिटी। भारत में आमतौर पर परिवार का साइज बड़ा होता है। कार ऐसी होनी चाहिए, जिसमें पूरी फैमिली समा जाए। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
आखिर अमिताभ को क्यों कहना पड़ा– "वो जो चाहे कहें, उन्हें हक है कहने का"
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पहली बार समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के कमेंट पर प्रतिक्रिया जताई है। हाल ही में अमिताभ ने कहा है कि अमर सिंह मेरे दोस्त हैं और वह जो चाहें बोल सकते हैं। आगे पढ़ें.
रितिक-कंगना के विवाद में आईं विद्या बालन
अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रही लड़ाई में फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने इस मामले से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अब विद्या बालन इस लड़ाई में सामने आकर बोली हैं। आगे पढ़ें.
टाइगर-श्रद्धा की जोड़ी हिट, 'बागी' ने पहले हफ्ते में की शानदार कमाई
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से फिल्म 'बागी' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी अपने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर ली है। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
IPL: कोहली पर 30 लाख रुपये के जुर्माने और मैच प्रतिबंध का ख़तरा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली एत तरफ जहां अपनी टीम के ख़राब प्रदर्शन से दुखी हैं वहीं उन पर 30 लाख रुपये और एक मैच के प्रतिबंध का ख़तरा मंडरा रहा है। आगे पढ़ें.
श्रीकांत विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर खिसके, ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी 14वें स्थान पर
ओलंपिक जाने वाले पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत गुरुवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक पायदान गंवाकर दुनिया के 12वें नंबर पर खिसक गये। आगे पढ़ें.
कोहली-तेंदुलकर के बीच तुलना अनुचित है: युवराज
अनुभवी बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को लगता है कि भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करना अनुचित है क्योंकि दिल्ली के इस क्रिकेटर को मास्टर ब्लास्टर की बराबरी करने के लिये काफी मेहनत करनी होगी। आगे पढ़ें.