1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर-श्रद्धा की जोड़ी हिट, 'बागी' ने पहले हफ्ते में की शानदार कमाई

टाइगर-श्रद्धा की जोड़ी हिट, 'बागी' ने पहले हफ्ते में की शानदार कमाई

 Published : May 06, 2016 07:06 pm IST,  Updated : May 06, 2016 07:08 pm IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी अपने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर ली है।

tiger- India TV Hindi
tiger

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से फिल्म 'बागी' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी अपने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर ली है। फिल्म ने एक सप्ताह के भीतर ही 59.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शब्बीर खान के  निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज की गई थी।

इसे भी पढ़े:- ‘बागी’ की शानदार कमाई से टाइगर-श्रद्धा उत्साहित

फिल्म 'बागी' ने शुरुआती सप्ताहांत में 38.58 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं पूरे सप्ताह दर्शकों की संख्या में कमी नहीं हुई और फिल्म सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स दोनों के दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, 'बागी' ने 59.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही यह फिल्म बॉलीवुड में 2016 की तीसरी सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म बन गई है।

उन्होंने कहा, "2016 में सप्ताहभर में 'एयरलिफ्ट' ने 83.50 करोड़ रुपये कमाए, 'फैन' ने 71.50 करोड़ रुपये, 'बागी' ने 59.72 करोड़ रुपये, 'कपूर एंड सन्स' ने 46.93 करोड़ रुपये, 'की एंड का' ने 37.57 करोड़ रुपये, 'नीरजा' ने 35.32 करोड़ रुपये की कमाई की है।"

शब्बीर खान और टाइगर श्रॉफ इससे पहले फिल्म हीरोपंती में भी साथ काम कर चुके हैं। यह इन दोनों की साथ में दूसरी फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म में पहली फिल्म की तुलमा में ज्यादा एक्शन सीन दिखाए गए हैं। फिल्म में पहली बार टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी नजर आई है। दर्शकों ने इन्हें काफी सराहा भी है। फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्म के जाने मानें अभिनेता सुधीर बाबू और सुनील ग्रोवर भी अह्म किरदारों में नजर आए हैं। सुधीर बाबू ने इस फिल्म से हिन्दी सिनेमाजगत में कदम रखा है।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन