1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 10 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

10 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2016 08:06 pm IST,  Updated : May 10, 2016 08:07 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

रावत ने दी शक्ति परीक्षण की परीक्षा, SC बुधवार को बताएगा Result

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को हुए बहुप्रतीक्षित शक्ति परीक्षण के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों के विधायकों ने संकेत दिया कि अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विश्वास मत पर संभवत: विपक्षी 28 के मुकाबले 33 मतों से बाजी मार ली है। आगे पढ़ें.

DU ने बताया PM मोदी की BA डिग्री सही, दिया रोल नंबर

आम आदमी पार्टी के आरोपों के बीच दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीए की डिग्री बिल्‍कुल सही है।

UPSC की परीक्षा में दिल्ली की 22 साल की टीना डाबी अव्वल

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2015 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार दिल्ली की एक छात्रा टीना डाबी ने टॉप किया है। 22 साल की टीना डाबी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया है। आगे पढ़ें.

बिहार रोडरेज केस: आरोपी रॉकी यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बिहार के गया में हुए रोडरेज केस के आरोपी रॉकी यादव को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उधर, रॉकी की एमएलसी मां एमएलसी मनोरमा देवी को जेडीयू ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.

केंद्र ने 6 अलग-अलग भाषाओं में NEET की अनुमति मांगी

हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा छह क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती, बांग्ला और असमिया) में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) आयोजित कराने की केंद्र सरकार की याचिका पर शीर्ष अदालत विचार कर सकती है। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पनामा पेपर्स: ICIJ के नए डेटा में लगभग 2000 भारतीय लिंक

ICIJ ने कर चोरी के सुरक्षित ठिकाने माने जाने वाले देशों में कंपनियां रखने से जुड़ी पनामा पेपर्स की विस्तृत जानकारी प्रकाशित की है। इसमें हजारों दस्तावेज ऐसे हैं, जो भारत के लगभग 2000 लोगों, कंपनियों और पतों से जुड़े हैं। आगे पढ़ें.

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बम विस्फोट, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में कम से कम दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। यह विस्फोट बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी के पास हुआ। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

दुनिया के सामने आई सोने से बनी कार, कीमत है 6.7 करोड़ रुपए

कार के शौकीनों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। दुनिया के सामने सोने से बनी एक कार पेश की गई है, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। यह कार दुबई में आयोजित हो रहे ऑटो शो में पेश की गई है। इस कार का नाम गॉडजिला है और इसकी कीमत 10 लाख डॉलर (6.7 करोड़ रुपए) है, इसे पूरी तरह से सोने से मढ़ा गया है। आगे पढ़ें.

 

देश की नंबर वन कार कंपनी बनने के लिए हुंडई ने कसी कमर, सेंट्रो को दोबारा लॉन्‍च करने की योजना

हुंडई मोटर इंडिया ने अगले 20 सालों में भारत की नंबर वन कार कंपनी बनने का लक्ष्‍य रखा है। इस लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए कंपनी ने भारतीय बाजार में एक बार फि‍र अपनी सबसे सफल कार सैंट्रो को वापस लाने की योजना बनाई है। आगे पढ़ें.

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति को फोर्ड ने पछाड़ा, FY16 में ईकोस्‍पोर्ट बनी सबसे ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट होने वाली कार

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भले ही भारत में सबसे ज्‍यादा कारों की बिक्री करती हो, लेकिन एक्‍सपोर्ट के मामले में यह अन्‍य कंपनियों से काफी पीछे है। वित्‍त वर्ष 2015-16 में सबसे ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट होने वाली कार फोर्ड ईकोस्‍पोर्ट बनी है। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

Cannes Film Festival में दिखेगा 'बाहुबली' का दबदबा

फिल्म 'बाहुबलीः द बिगिनिंग' के लिए लगातार पुरस्कार जीत रहे फिल्मकार एस.एस. राजामौली और निर्माता शोबू यार्लागड्डा आगामी कान्स फिल्म समारोह में एक पैनल चर्चा का नेतृत्व करेंगे। आगे पढ़ें.

इस फिल्म में ऐसा क्या है, जो इतनी डरी हुई हैं संगीता बिजलानी

इमरान हाशमी के अभिनय से सजी फिल्म 'अजहर' इन दिनों काफी चर्चा हैं। हाल ही में खबर आई है कि संगीता बिजलानी इस फिल्म के निर्माताओं पर केस दर्ज करवाने वाली हैं। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

शशांक मनोहर ने दिया BCCI से इस्तीफा, बेदी हुए हैरान

BCCI अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद से ही ट्विटर पर खेल जगत से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के लिए शशांक मनोहर का यह फैसला काफी चौकाने वाला रहा। वहीं अनुराग ठाकुर ने मनोहर के इस इस्तीफे पर स्पष्टीकरण दिया। आगे पढ़ें.

रियो ओलंपिक के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल जाएगा

सरकार ने सोमवार को बताया कि रियो ओलंपिक के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल जाएगा जिसके लिए अब तक 90 खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेने की पात्रता हासिल कर चुके हैं। आगे पढ़ें.

महिला हॉकी: श्रृंखला के पांचों मैच में ब्रिटेन से हारी भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलम्पिक की तैयारी को झटका लगा है। टीम को सोमवार को ब्रिटेन के साथ पांच मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में 0-7 से करारी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ भारतीय टीम यह श्रृंखला 0-5 से हार गई। आगे पढ़ें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत