1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 20 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

20 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2016 07:42 pm IST,  Updated : May 20, 2016 07:43 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

'क्या कांग्रेस 2019 में क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से पीछे रह जाएगी?'

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर उस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि पार्टी हाशिये की ओर चली गयी है और उन्होंने सवाल पूछा कि क्या 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से पीछे रह जाएगी। आगे पढ़े

ओमन चांडी ने दिया इस्तीफा, हार के लिए दुष्प्रचार को बताया जिम्मेदार

केरल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ की हार के बाद मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आज इस्तीफा दे दिया और इस हार के लिए उन्होंने उनकी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार को जिम्मेदार ठहराया। आगे पढ़े

एक साल के लिए टलेगा कॉमन मेडिकल टेस्ट NEET, कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंज़ूरी

देशभर में कॉमन मेडिकल टेस्ट (NEET) पर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने इसे अगले साल तक टालने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। आगे पढ़े

चुनावों में करारी हार के बाद भी राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की तैयारी

चार राज्यों में जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता फौरन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में बदलाव की मांग कर रहे हैं। आगे पढ़े

मुंबई में चार अवैध डांस बारों पर छापेमारी, 62 महिलाएं छुड़ाई गईं, 80 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति के चलाये जा रहे चार डांस बारों पर छापामारी की है और वहां से 62 महिलाओं को मुक्त कराया जबकि 80 लोगों को गिरफ्तार किया। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

मिस्र: इजिप्टएयर के विमान का मलबा अलेक्जेंड्रिया के पास बरामद

बीते गुरूवार पेरिस से  काहिरा जा इजिप्ट एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिस्र के सशस्त्रबलों ने शुक्रवार को एक बयान में 'इजिप्ट एयर' के लापता विमान का मलबा तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया से 290 किलोमीटर दूर उत्तर में मिलने की पुष्टि की। आगे पढ़े

ताइवान को मिली पहली महिला राष्ट्रपति, नई सरकार ने ली शपथ

ताइवान की स्वतंत्रता समर्थक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) की नेता साई इंग-वेन ने शुक्रवार को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली। साई के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ली चुआन के नेतृत्व में उनकी नई सरकार ने भी शपथ ली। आगे पढ़े

‘पाकिस्तान ने अगर किया परमाणु हमला तो खुद को बचा नहीं सकेगा भारत’

पाकिस्तानी मिसाइलों से भारत पूरी तरह महफूज नहीं है। यह दावा रूस के परमाणु विशेषज्ञ पीटर तोपयीचाकनोव ने किया है। वे 'कारनेजी मॉस्को सेंटर' के परमाणु अप्रसार कार्यक्रम के एक वरिष्ठ शोधार्थी हैं। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

मोदी की ईरान यात्रा के दौरान चाबहार बंदरगाह पर समझौता करेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान यात्रा के दौरान भारत वहां चाबहार बंदरगाह के पहले चरण के विकास के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगा। मोदी 23-24 मई को ईरान की यात्रा पर रहेंगे। आगे पढ़े

SBI को अपने 5 सहायक बैंकों का विलय करने के लिए खर्च करने होंगे 1660 करोड़ रुपए

पांच सहयोगी बैंकों तथा भारतीय महिला बैंक के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में विलय की लागत 25 करोड़ डॉलर या 1,660 करोड़ रुपए बैठेगी। रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने कहा है कि इसका बैंक की वित्तीय साख पर बेहद मामूली असर होगा। आगे पढ़े

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख नडेला इस महीने के अंत में आएंगे भारत यात्रा पर

एप्‍पल प्रमुख टिम कुक की भारत यात्रा के ठीक बाद अब माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी सत्‍या नडेला इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे। हैदराबाद में जन्मे नडेला पिछले सिर्फ सात महीनों में भारत की तीसरी यात्रा के दौरान उद्यमियों और डेवलपरों से मुलाकात करेंगे। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

सरबजीत' के प्रीमियर के दौरान कैमरे में कैद हुआ ऐश-अभिषेक का मनमुटाव

ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय से सजी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' का प्रीमियर हाल ही में रखा गया था। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। आगे पढ़े

फिल्म रिव्यू: ‘सरबजीत’ के संघर्ष की दास्तां आपकों देखनी ही चाहिए

बॉलीवुड में पिछले काफी वक्त से असल जिंदगी पर आधारित फिल्मों की जैसे बाढ़ आई हुई है। ‘एयरलिफ्ट’, ‘अलीगढ़’, ‘नीरजा’, ‘अजहर’, ‘मैरी कॉम’ और अब ‘सरबजीत’। जिंदगी की हकीकत को पर्दे पर उतारने में हमारे फिल्म निर्देशक का माहिर हो गए हैं। आगे पढ़े

किस हॉलीवुड डायरेक्टर का मन्नत में स्वागत करना चाहते हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए अपने मुंबई स्थित बंगले में रात्रिभोज रखा था। इसमें सिनेमाजगत से जुड़े कई सितारों मे शिरकत की। आगे पढ़े

खेल की खबरें

भारतीय महिला टीम को उबेर कप में मिला कांस्य

भारतीय महिला टीम उबेर कप बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में आज यहां मौजूदा चैंपियन चीन से 0-3 से हार गयी और इस तरह से उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आगे पढ़े

कपिल को कोलकाता टेस्ट से गावस्कर ने बाहर किया था, चयनकर्ताओं ने नहीं

एक निजी अंग्रेजी अखबार में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार में सुनील गावस्कर के हवाले से यह कहा गया कि 1984 की क्रिकेट सीरीज के दौरान कोलकाता टेस्ट के लिए कपिल को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं का था, यह बिल्कुल गलत है। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत