1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

26 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2016 08:01 pm IST,  Updated : May 26, 2016 08:03 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

पीएम ने यूपी से किया बड़ा ऐलान अब 65 की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर

केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित विकास पर्व के उपलक्ष्य में आज यूपी के सहारनपुर से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाइयों दो साल पहले निराशा का माहौल था, लोग कहते थे देश डूब गया, लेकिन आज माहौल बदल चुका है। अब पूरा विश्व कह रहा है कि तेज गति से विकास करने वाला कोई देश है तो वो भारत है। आगे पढ़ें.

इटली के नौसैनिक को SC ने दी देश जाने की इजाज़त

सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नौसैनिक को लेकर अहम फैसला सुनाया है जिसके तहत कोर्ट ने इतालवी मरीन साल्वाटोर गिरोने की जमानत शर्त में ढील दी है। आगे पढ़ें.

हरियाणा रोडवेज की बस में धमाका, नौ घायल

कुरुक्षेत्र के पीपली के पास हरियाणा रोडवेज की चलती बस में जोरदार धमाका होने से 6 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये बस सोनीपत से चंडीगढ जा रही थी. रास्ते में पीपली के पास इसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके में प्रयुक्त बैट्री बरामद कुरुक्षेत्र के एसपी सिमरनदीप सिंह ने बताया कि ये हल्की क्षमता वाला IED धमाका था. उन्होंने कहा, 'ये एक कम क्षमता वाला IED धमाका था. हमने बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स को बुला लिया है. इस धमाके में इस्तेमाल की गई एक बैट्री बरामद की गई है.'

हरियाणा में जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जाट आरक्षण के मामले में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नवसृजित पिछड़ा वर्ग (सी) श्रेणी के तहत जाटों तथा चार अन्य समुदायों को आरक्षण देने पर रोक लगा दी है। आगे पढ़ें.

मुंबई: केमिकल फैक्‍ट्री में लगा बॉयलर फटा, 3 की मौत

मुंबई के डोंबिवली में मौजूद आचार्य केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बाॅयलर फटने से यह हादसा हुआ। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 20 की हालत नाजुक है। आगे पढ़ें.

देश में बनेंगे 6 नए IIT, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को छह नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के समावेशन के लिए प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1961 में संशोधन और इसी अधिनियम के तहत ISM, धनबाद को IIT में रूपांतरण के लिए पूर्व-व्यापी मंजूरी दे दी गई। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

कांगो में भारतीयों को निशाना बनाकर हमला, दिल्ली हत्याकांड का असर

दिल्‍ली के वसंत कुंज इलाके में कांगो के एक नागरिक की हुई हत्‍या का असर कांगो में रहने वाले भारतीयों पर पड़ा है। ऐसी खबरें हैं कि इस अफ्रीकी देश में कुछ भारतीयों के साथ मारपीट करने के अलावा उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हिंसा की ये वारदातें संभवत: हत्‍या के विरोध में हुई हैं। बयान में कहा गया, 'कांगो में भारतीयों की कुछ दुकानों पर हमला किया गया और इसमें कुछ भारतीय घायल हुए हैं। दिल्‍ली में कांगो के एक नागरिक की हत्‍या की प्रतिक्रिया में संभवत: ऐसा किया गया है।

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाले 5वें भारतीय PM होंगे मोदी

अगले महीने आयोजित होने वाले कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन अमेरिकी लोगों को उनका स्वागत करने और भारतीय लोगों के प्रति सामरिक साझीदार के रूप में अपनी प्रतिबद्धता एवं सराहना को दर्शाने का अवसर देगा। आगे पढ़ें.

भारत-चीन मुद्दे सुलझाने को प्रणब मुखर्जी ने बताए 8 स्टेप

भारत और चीन के भविष्य के आठ स्तंभों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच की विभिन्न चुनौतियों को राजनीतिक सूझबूझ और सभ्यतापरक विवेक के जरिए समग्र ढंग से सुलझा लेना चाहिए। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर बाजार भी खुश, सेंसेक्स में 486 अंकों की भारी तेजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने की खुशी देश के शेयर बाजारों में भी दिखाई दी। एशियाई बाजारों की नरमी और यूरोपीय बाजारों में सुस्ती के बावजूद घरेलू बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। आगे पढ़ें.

दुनिया की 2,000 सबसे बड़ी और शक्तिशाली कंपनियों में भारत की 56

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की 2,000 सबसे बड़ी और शक्तिशाली कंपनियों की सालाना फोर्ब्‍स सूची में शामिल भारत की 56 कंपनियों में शीर्ष पर है। इस सूची में अमेरिका की 586 कंपनियों को जगह मिली है। आगे पढ़ें.

भारत की मजबूती के लिए अच्छी नीति आवश्यक है, राजन ने चीन की गिरावट को बताया बड़ा खतरा

चीन में भारी गिरावट को वैश्विक अर्थव्यवस्था और विशेष तौर पर दक्षेस क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम करार देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि केंद्रीय बैंक अपने हस्तक्षेप के जरिए विनिमय दर में किसी तरह के भारी उतार-चढ़ाव को संयमित कर रहा है। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

सोनम को भरोसा सलमान की फिल्म सुल्तान तोड़ेगी कई रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आगामी फिल्म 'सुल्तान' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि सलमान खान अभिनीत यह फिल्म भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। अभिनेत्री 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के अभिनेता इयान मैक्केलन के साथ कशिश फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल थीं। आगे पढ़ें.

'सरबजीत' से ऋचा के सीन हटाने की खबर गलत: उमंग कुमार

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म 'सरबजीत' से हर किसी के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था, लेकिन यह फिल्म के हित में था। हालांकि, फिल्मकार उमंग कुमार ने बुधवार को इस खबर को गलत करार दिया। उमंग ने कहा कि फिल्म में ऋचा के किसी भी दृश्य को हटाया नहीं गया। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

फ्रेंच ओपन: सानिया, बोपन्ना दूसरे दौर में

भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को फ्रेंच ओपन की विजयी शुरुआत करते हुए अपने-अपने पुरुष युगल और महिला युगल के मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। आगे पढ़ें.

शारापोवा रूस की ओलम्पिक टीम में शामिल

रूस टेनिस महासंघ ने डोपिंग के कारण प्रतिबंधित महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को उन चार महिला खिलाड़ियों की टीम में चुना है जो आने वाले रियो ओलम्पिक में एकल मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्तव करेंगी। आगे पढ़ें.

गुजरात लायंस को कानपुर मैच में एक करोड़ 60 लाख का घाटा

ग्रीन पार्क में यहां पहली बार हुये दो आईपीएल मैचों में कुल छह करोड़ 80 लाख रूपये के टिकट बिके थे जबकि गुजरात लायंस ने टिकट बिक्री का लक्ष्य आठ करोड़ साठ लाख रूपये रखा गया था। आगे पढ़ें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत