1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान में हिंसा को लेकर भारत ने पाक को आड़े हाथ लिया

अफगानिस्तान में हिंसा को लेकर भारत ने पाक को आड़े हाथ लिया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2016 08:32 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 08:32 am IST

भारत ने संभवत: पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इसने अफगानिस्तान के विकास को लेकर हमेशा ही काम किया है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिसने देश को सिर्फ खून खराबा और हिंसा दी है।

afghanistan- India TV Hindi
afghanistan

नयी दिल्ली: भारत ने संभवत: पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इसने अफगानिस्तान के विकास को लेकर हमेशा ही काम किया है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिसने देश को सिर्फ खून खराबा और हिंसा दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत कृषि, पानी, बुनियादी ढांचा, उर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में क्षमता तथा क्षमता निर्माण में अफगानिस्तान के साथ शामिल रहा है। साथ ही, यह साझेदारी जगजाहिर है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है अफगानिस्तान के साथ भारत के विकासात्मक साझेदारी की हर देशभक्त अफगान सराहना और समर्थन करता है। उन्होंने यहां अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा, इसके बदले, ऐसे कुछ लोग हैं जिन्होंने अफगानिस्तान को सिर्फ खून खराबा और हिंसा दी है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर अपने मुल्क में उन आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है जिन्होंने उनके यहां हमलों को अंजाम दिया।

अफगान राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने कहा था, हम देख रहे हैं कि अच्छे और बुरे आतंकवादियों में अंतर है। अच्छे आतंकी वे हैं जो आपके पड़ोस में हमला करते हैं, जबकि बुरे आतंकी वे हैं जो आप पर हमला करते हैं। इस तरह के रूख निहायत ही अदूरदर्शी हैं। स्वरूप ने इस विचार को खारिज कर दिया कि गनी की मुख्य उपलब्धि रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। यदि आप कल जारी संयुक्त बयान को देखें तो आप देखेंगे कि सर्वांगीन भारत-अफगानिस्तान सहयोग को कितना स्थान समर्पित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत