1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीमार भारतीय की मदद के लिए Twitter के सहारे साथ आयी नौसेना-सुषमा

बीमार भारतीय की मदद के लिए Twitter के सहारे साथ आयी नौसेना-सुषमा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2016 07:35 am IST,  Updated : Sep 19, 2016 07:35 am IST

यमन के बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में सवार भारतीय की मदद के लिए भारतीय नौसेना ने आज त्वरित कार्रवाई की।

indian navy and sushma swaraj helps sick indian in yemen...- India TV Hindi
indian navy and sushma swaraj helps sick indian in yemen through twitter

नई दिल्ली: यमन के बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में सवार भारतीय की मदद के लिए भारतीय नौसेना ने आज त्वरित कार्रवाई की। व्यक्ति के रिश्तेदारों ने इस संबंध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया था। तूलिका सिंह ने सुषमा को किए गए ट्वीट में कहा था कि भारत में पंजीकृत एक जहाज पर इलेक्टि्रकल अधिकारी के रूप में सवार उनका भाई बीमार है और यमन के बंदरगाह पर है।

सुषमा ने इस संबंध में ट्वीट कर उसमें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर तथा भारतीय नौसेना को टैग कर दिया। नौसेना ने तुरंत जानकारी पाने के लिए तूलिका से ट्विटर पर संपर्क किया।

नौसेना ने सुषमा का टैग करते हुए ट्वीट किया, डीजी जहाजरानी के माध्यम से जहाज कंपनी के समक्ष मामला रखा गया है। अधिकारी के हालत में सुधार है और कंपनी हर संभव सहायता कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत