1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक जेल में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा

पाक जेल में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 05:02 pm IST

पाकिस्तान में भारतीय जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है।

Kulbhushan Jadhav- India TV Hindi
Kulbhushan Jadhav

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है।  इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने जाधव को मौत की सजा सुनाई। पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने जाधव को मौत की सजा सुनाने की खबर की पुष्टि की है।

कुलभूषण जाधव को तीन मार्च, 2016 को बलूचिस्तान के माशकेल इलाके में पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी तथा विध्वंसकारी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भारत ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था।

इन्हें भी पढ़ें:

पिछले साल पाक सेना ने जाधव का वह बयान जारी किया था जिसमें कथित तौर पर वह कह रहा है कि वह भारतीय नौसेना का अधिकारी है। भारत सरकार यह कबूल कर चुकी है कि जाधव भारतीय नौसेना का रिटार्यर्ड अधिकारी है लेकिन रिटायरमेंट के बाद वह किसी भी तरह सरकार से जुड़े हुए नहीं थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत