1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर ट्रेन ऐक्सिडेंट: हादसे के बाद से पिता को खोज रही है होने वाली दुल्हन

कानपुर ट्रेन ऐक्सिडेंट: हादसे के बाद से पिता को खोज रही है होने वाली दुल्हन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2016 02:49 pm IST,  Updated : Nov 20, 2016 02:49 pm IST

इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 वर्षीय रूबी गुप्ता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जल्द ही दुल्हन बनने जा रहीं रूबी हादसे के बाद से अपने लापता पिता को खोज रही हैं। रूबी के एक हाथ की हड्डी टूट गई है।

Train Accident- India TV Hindi
Train Accident

कानपुर: इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 वर्षीय रूबी गुप्ता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जल्द ही दुल्हन बनने जा रहीं रूबी हादसे के बाद से अपने लापता पिता को खोज रही हैं। रूबी के एक हाथ की हड्डी टूट गई है। उनकी शादी एक दिसंबर को होनी है और इसके लिए वह इंदौर से आजमगढ़ के पास स्थित मऊ जिले को जा रही थीं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

भाई-बहनों में सबसे बड़ी रूबी के साथ उनकी बहनें, 18 वर्षीय अर्चना तथा 16 वर्षीय खुशी, और भाई अभिषेक तथा विशाल थे। उनके साथ उनके पिता राम प्रसाद गुप्ता भी थे। उनके पिता हादसे के बाद से लापता हैं। इस परिवार के साथ उनके पारिवारिक दोस्त राम प्रवेश सिंह भी यात्रा कर रहे थे। रूबी ने कहा, ‘मैंने हर जगह देखा लेकिन मुझे मेरे पिता नहीं मिले। कुछ लोगों ने मुझे उन्हें अस्पताल और मुर्दाघर में खोजने को कहा है लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मैं क्या करूं।’

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानती कि अब मेरी शादी निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक होगी या नहीं। अभी तो मैं पिता को ढूंढना चाहती हूं।’ रूबी अपने साथ शादी के कपड़े और गहने लेकर चली थीं, वह भी उन्हें नहीं मिल रहे। उन्होंने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। रेल के पटरी से उतरने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। इस हादसे में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत