1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के बाद पड़ी सबसे बड़ी रेड, ब्लैकमनी के नेक्सस का खुलेगा सबसे बड़ा राज

नोटबंदी के बाद पड़ी सबसे बड़ी रेड, ब्लैकमनी के नेक्सस का खुलेगा सबसे बड़ा राज

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 11:55 pm IST

चेन्नई: किसी शीर्ष नौकरशाह के ठिकानों पर छापे के संभवत: पहले मामले में आयकर अधिकारियों ने आज तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर और दफ्तर पर तलाशी ली और अफसरों ने 30 लाख रुपये के

new currency note- India TV Hindi
new currency note

चेन्नई: किसी शीर्ष नौकरशाह के ठिकानों पर छापे के संभवत: पहले मामले में आयकर अधिकारियों ने आज तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर और दफ्तर पर तलाशी ली और अफसरों ने 30 लाख रुपये के नए नोट और 5 किलोग्राम सोना जब्त करने का दावा किया। इसके अलावा करीब पांच करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा होने का भी दावा किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ के करीब 35 जवानों के साथ आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारियों के दल ने आज सुबह छह बजे से छापेमारी शुरू की और मुख्य सचिव पी राम मोहन राव, उनके बेटे विवेक और कुछ रिश्तेदारों के चेन्नई और आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित ठिकानों समेत 15 जगहों पर तलाशी ली।

आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 30 लाख रुपये नये नोटों में और पांच किलोग्राम सोना छापे में जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि विवेक द्वारा कथित तौर पर अर्जित पांच करोड़ रुपये की अघोषित आय का भी खुलासा हुआ। राव या उनके बेटे की इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

आयकर विभाग ने यहां तमिलनाडु के कुछ रेत खनन कारोबारियों के यहां छापे के बाद यह कार्रवाई की है। छापे में नोटबंदी के बाद प्रदेश में नये नोटों की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गयी थी। आयकर अधिकारी ने कहा, हम सबूतों के आधार पर छापे मारने गये जिसमें दस्तावेज, नोटिंग और अन्य चीजें हैं जो राव और उनके बेटे द्वारा करीब 16 करोड़ रपये से लेकर 17 करोड़ रपये तक की प्राप्ति की ओर इशारा करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि यहां राव के आवास, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के आवास समेत सचिवालय में उनके चैंबर में यह कार्रवाई की गयी। आयकर विभाग के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि राव के बेटे विवेक पापीसेत्ती और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गयी। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में विवेक के ससुर के यहां भी तलाशी ली गयी। जब अधिकारी से पूछा गया कि उनके पास किस तरह के सबूत थे, इस पर उन्होंने कहा, हमारे पास बहुत सबूत हैं। नहीं तो, हम तलाशी कैसे करते।

उन्होंने खनन कारोबारी शेखर रेड्डी और श्रीनिवासुलू के पास से 135 करोड़ रुपये की नकदी और 177 किलोग्राम सोना जब्त करने की हालिया कार्रवाई की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि उस अभियान से भी हमारे पास सबूत हैं। सीबीआई ने आज रेड्डी और उनके सहयोगी श्रीनिवासुलू को भी गिरफ्तार किया और उन्हें यहां की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत