1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: हिंसक झड़प में 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल

जम्मू-कश्मीर: हिंसक झड़प में 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 10:19 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 10:19 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले में गुरुवार को ही इससे पहले हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले में गुरुवार को ही इससे पहले हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलवामा जिले के पडगामपुरा में हुई इस मुठभेड़ के बाद युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और उनके बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने बताया कि दो आतंकवादियों और एक नागरिक के मौत की खबर जैसे ही स्थानीय नागरिकों को मिली, युवाओं ने पडगामपुरा गांव की ओर रैली निकाली और सुरक्षा बलों से जाकर भिड़ गए और पत्थरबाजी की।

खबरों के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में 20 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। घायलों में से कुछ को गोलियां लगी हैं और कुछ पैलेट गन से घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और युवाओं के बीच झड़प तो रुक गई है, लेकिन इलाके में तनाव व्याप्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत