1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परवेज मुशर्रफ ने कहा- ''आतंकवादी है JeM का चीफ मसूद अजहर''

परवेज मुशर्रफ ने कहा- ''आतंकवादी है JeM का चीफ मसूद अजहर''

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2016 11:43 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 11:43 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि वह उनके देश में भी बम विस्फोटों में संलिप्त रहा है।

Musharraf- India TV Hindi
Musharraf Image Source : PTI

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि वह उनके देश में भी बम विस्फोटों में संलिप्त रहा है। हालांकि उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया कि पाकिस्तान क्यों चीन से अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए नहीं कह रहा है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुशर्रफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ''चीन को क्यों शामिल किया जाए जब उसका उससे (अजहर) कुछ मतलब नहीं है। अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लंबित है लेकिन चीन इसमें यह दावा करते हुए अड़चन डाल रहा कि उसे आतंकवादी साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है । 

दिल्ली में आज उजागर हुए जासूसी के एक मामले जिसमें पाकिस्तान उच्चायोग का एक कर्मचारी शामिल है, इस बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख ने आरंभ में इसे नजरंदाज करते हुए कहा मैं इससे अवगत नहीं हूं। लेकिन साथ में जोड़ा अगर ऐसा है तो इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत