1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड रिजल्ट: 66 स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों में एक भी छात्र पास नहीं

झारखंड रिजल्ट: 66 स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों में एक भी छात्र पास नहीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 01, 2017 06:48 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 06:55 pm IST

झारखंड में इस साल 10वीं तथा 12वीं के नतीजे बेहद खराब आए हैं। प्रदेश के 66 स्कूलों व इंटरमीडिएट कॉलेजों के एक भी छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए। 10वीं तथा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को शिक्षा विभाग की प्रमुख नीरा यादव ने 30 मई को जारी किया।

jharkhand results- India TV Hindi
jharkhand results

रांची: झारखंड में इस साल 10वीं तथा 12वीं के नतीजे बेहद खराब आए हैं। प्रदेश के 66 स्कूलों व इंटरमीडिएट कॉलेजों के एक भी छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए। 10वीं तथा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को शिक्षा विभाग की प्रमुख नीरा यादव ने 30 मई को जारी किया।

झारखंड अकादमी परिषद (JAC) के मुताबिक, 10वीं में 57.9 फीसदी, इंटरमीडिएट साइंस के 52.36 फीसदी तथा इंटर-वाणिज्य के 60.09 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, 33 इंटरमीडिएट कॉलेज तथा इतनी ही संख्या में उच्च विद्यालयों के एक भी छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें

33 इंटरमीडिएट कॉलेजों में कुल 148 छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे, जबकि स्कूलों के 240 छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे थे, लेकिन एक भी छात्र पास नहीं हो पाए। चिंतित शिक्षकों तथा राष्ट्रीय शिक्षा संघ ने खराब नतीजों के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया है।

राष्ट्रीय शिक्षा संघ के महासचिव अमरनाथ झा ने संवाददाताओं से कहा, "भारी संख्या में 10वीं कक्षा के छात्र अंग्रेजी की परीक्षा में फेल हो गए। झारखंड अकादमी परिषद के प्रावधानों का खयाल नहीं रखा गया।"

शिक्षक संघ के सदस्यों ने बुधवार को जेएसी के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह से मुलाकात की और मुद्दे से उन्हें अवगत कराया। अध्यक्ष ने मुद्दे को देखने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत