1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश, वेंकैया नायडू आज करेंगे कानपुर मेट्रो का शिलान्यास

अखिलेश, वेंकैया नायडू आज करेंगे कानपुर मेट्रो का शिलान्यास

 Written By: IANS
 Published : Oct 04, 2016 02:54 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 02:54 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू मंगलवार को 17 हजार करोड़ रुपये की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का पालिका स्टेडियम में एक साथ शिलान्यास करेंगे।

Kanpur Metro- India TV Hindi
Kanpur Metro

लखनऊ/कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू मंगलवार को 17 हजार करोड़ रुपये की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का पालिका स्टेडियम में एक साथ शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के तहत आईआईटी से नौबस्ता और सीएसए से बर्रा के बीच दो रूटों पर काम होना है।

पहले चरण में आईआईटी से मोती झील तक मेट्रो का ट्रैक बिछाया जाएगा जिस पर ढाई साल में सफर शुरू हो जाएगा। फिलहाल, कानपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन होने तक लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा।

दिल्ली की 'सैम इंडिया बिल्टवेल' कंपनी को यार्ड का काम मिला है, वहीं स्टेशन व डिपो की डिजाइन फ्रांस की कंपनी 'सिस्ट्रा' बना रही है। समारोह में कानपुर विकास प्राधिकरण की 1,572 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत