1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: मुठभेड़ में BSF के 2 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

कश्मीर: मुठभेड़ में BSF के 2 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2016 03:37 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 04:12 pm IST

श्रीनगर: कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और इस दौरान एक आतंकवादी को भी

bsf- India TV Hindi
bsf

कुपवाड़ा: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि माचिल सेक्टर में बीएसएफ और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच अन्य जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया।" घायलों में सीमा सुरक्षा बल के तीन जवान और दो सैनिक शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माचिल सेक्टर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई शुरूआती गोलीबारी में एक आतंकवादी और बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बल के पांच अन्य कर्मी घायल हो गए। घायल कर्मियों में बीएसएफ के तीन जवान और दो सैनिक शामिल थे। बीएसएफ के एक घायल जवान की हालत गंभीर है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल बीएसएफ जवान ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए बीएसएफ जवानों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहिंदर यादव, हेड कांस्टेबल सी पी सिंह और कांस्टेबल बाबू शान के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत