1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संदिग्ध रूप से ISIS में शामिल हुए केरल के युवक के मारे जाने की आशंका

संदिग्ध रूप से ISIS में शामिल हुए केरल के युवक के मारे जाने की आशंका

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 09:21 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 09:21 pm IST

कासरगोड (केरल): केरल में कासरगोड निवासी वह युवक कथित रूप से मारा गया है जिसके बारे में संदेह था कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गया है। युवक उन 17 व्यक्तियों में शामिल

isis- India TV Hindi
isis

कासरगोड (केरल): केरल में कासरगोड निवासी वह युवक कथित रूप से मारा गया है जिसके बारे में संदेह था कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गया है। युवक उन 17 व्यक्तियों में शामिल था जो लापता हो गए थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां पीटीआई को बताया कि हाफिज के एक रिश्तेदार को वाट्सऐप पर एक संदेश मिला था जिसमें कहा गया था कि वह शहीद हो गया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एनआईए कम से कम 21 युवाओं के लापता होने के मामले की जांच कर रही है जो एक समय अवधि के दौरान राज्य से संदिग्ध रूप से चले गए थे और उनके आईएसआईएस में शामिल होने का संदेह है। उनमें से 17 कासरगोड के और चार पलक्कड़ के थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत