दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पतंग और मांझे की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। ये घटनाएं वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार, बिंदापुर और सागरपुर इलाके में हुई हैं।
19 साल का जफर सैफी द्वारका से अपनी बहन के घर से बाइक से लौट रहा था। रास्ते में मीरा बाग़ आउटर रिंग रोड पर एलिवेटेड रोड के पास उसके गले में पतंग का मांझा फंस गया और वह असंतुलित होकर गिर गया और उसका सिर रोड के डिवाइडर से टकरा गया। इसेक पहले कि गंभीर रूप से घायल सैफी को अस्पताल ले जाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।
सागरपुर में राजीव नाम का लड़का पतंग लूटने के चक्कर में रोड क्रॉस कर रहा था तभी RTV बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और पथराव कर दिया।
इसके अलावा साउथ वेस्ट दिल्ली के बिंदापुर में भी छत पर पतंग लूटने के चक्कर में 14 साल का रोहित हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।