1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहिणी कोर्ट में वकील भिड़े पुलिसवालों से, कामकाज ठप्प किया

रोहिणी कोर्ट में वकील भिड़े पुलिसवालों से, कामकाज ठप्प किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2016 02:36 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 02:37 pm IST

रोहिणी कोर्ट में बुधवार को पुलिस और वकीलों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। ख़बरों के अनुसार मामला इतना तूल पकड़ गया था कि वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस घटना के

District_Courts_Rohini- India TV Hindi
District_Courts_Rohini

रोहिणी कोर्ट में बुधवार को पुलिस और वकीलों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। ख़बरों के अनुसार मामला इतना तूल पकड़ गया था कि वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस घटना के बाद वकीलों ने कामकाज ठप्प कर हड़ताल शुरु कर दी और कोर्ट परिसर में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया।

ख़बरों के अनुसार एक वकील सुबह अपने परिवार के साथ अदालत पंहुचा था। वह लॉकअप की तरफ से प्रवेश करने लगा। इस बात का कमांडो ने ऐतराज किया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वकील की कमांडो से हाथापाई हो गयी। बाद में सभी वकीलों ने कमांडो को पीटा। वहीँ वकील मौके पर दिख रहे पुलिस वालों से भी हाथापाई करते दिखे। बताया जा रहा है कि एसीपी के साथ भी बदसलूकी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत