नई दिल्ली: पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 जज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जस्टिस चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, जस्टिस जोसेफ और जस्टिस मदन लोकूर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि हमने खुद जाकर चीफ जस्टिस को बताया कि प्रशासन में सब कुछ ठीक नहीं है लेकिन जब बात नहीं सुनी गई तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। हमें लगा, हमारी देश के प्रति जवाबदेही है और हमने CJI को मनाने की कोशिश की, लेकिन हमारे प्रयास नाकाम रहे अगर संस्थान को नहीं बचाया गया, लोकतंत्र नाकाम हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि CJI को सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कई बार मनाने की कोशिश की गई, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्रयास विफल रहे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में प्रशासन सही से नहीं चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार आज मीडिया से बात कर रहे हैं। ये चार जज आज चीफ जस्टिस से मिले थे और उनका विरोध केसों को देने का है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस जस्टिस जे चेलामेश्वर के घर पर हो रही है।
LIVE अपडेट्स
- हम नहीं चाहते कि हम पर कोई सवाल उठे और न्यायपालिका की निष्ठा पर सवाल उठे- जस्टिस चेलमेश्वर
- हमने CJI से कई गड़बड़ियों की शिकायत की थी- जस्टिस चेलमेश्वर
- किसी देश के लोकतंत्र के लिए जजों की स्वतंत्रता जरूरी है, ऐसे में लोकतंत्र सरवाइव नहीं कर पाएगा- जस्टिस चेलमेश्वर
- CJI पर दोषारोपण के मामले पर जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा, 'देश को निर्णय लेने दीजिए।'
- हमें इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में कोई खुशी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के प्रशासन में गड़बड़ी है। पिछले महीने में कुछ ऐसी बातें हुई हैं: जस्टिस चेलमेश्वर
- SC के जस्टिस चेलमेश्वर मीडिया से बात कर रहे हैं
- सुप्रीम कोर्ट में सबकुछ ठीक नहीं- जस्टिस चेलमेश्वर
- 2 महीने के हालात की वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस- जस्टिस चेलमेश्वर
- 2 महीने पहले साइन कर CJI को लेटर दिया था- जस्टिस चेलमेश्वर
- हमारे उठाए मुद्दों पर कार्रवाई हो- जस्टिस चेलमेश्वर