नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से होते हुए पश्चिमी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन अब दिसंबर, 2017 में शुरू होगी। जबकि आईटीओ-कश्मीरी गेट विरासत कोरिडोर के मार्च में शुरू होने की संभावना है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, मैजेंटा लाइन के लिए परीक्षण दिसंबर, 2016 में शुरू होना था, लेकिन ट्रेन डिपो के निर्माण में देरी तथा कुछ जगहों पर अवैध कब्जे के कारण लाइन दिसंबर, 2017 में पूरी तरह चालू हो सकेगी।
दिल्ली मेट्रो की ओर से तैयार की गयी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर, 2016 तक निर्माण कार्य 95.97 प्रतिशत पूरा हो चुका था। बोटैनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच ट्रेन लाइन 27-10-2016 से शुरू हो गयी है। लाइन पूरी तरह से चालू करने के लिए दिसंबर, 2017 का लक्ष्य रखा गया है।
हालांकि मेट्रो ने अभी तक तीसरे चरण के सबसे लंबे गुलाबी लाइन (59 किलोमीटर) का काम पूरा होने की तारीख तय नहीं की है। कुछ जगहों पर जमीन की अनुपलब्धता के कारण ऐसा हो रहा है।