1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना के शौर्य पर सवाल नहीं, 100 फीसदी सफल रही सर्जिकल स्ट्राइक: पर्रिकर

सेना के शौर्य पर सवाल नहीं, 100 फीसदी सफल रही सर्जिकल स्ट्राइक: पर्रिकर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 04:39 pm IST

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक 100 फीसदी सफल रही है।

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Manohar Parrikar Image Source : PTI

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक 100 फीसदी सफल रही है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठानेवाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश के प्रति पूरी तरह वफादार नहीं है। ऐसे लोग सेना से शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगनेवालों की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन लोगों को सेना के पराक्रम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। मनोहर पर्रिकर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हताश आतंकवादी देश के अंदर हमला कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सरकार से सबूत देने की मांग की थी। इससे पहले केजरीवाल ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत दिखाने की बात कही थी जिसपर काफी हंगामा मचा था। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत