1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महबूबा मुफ्ती ने उरी आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

महबूबा मुफ्ती ने उरी आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2016 11:37 am IST,  Updated : Sep 19, 2016 11:37 am IST

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उरि में सेना के आधार शिविर पर आतंकी हमले में शहीद हुये 17 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

mehbooba mufti pays homage to 17 martyrs killed in uri...- India TV Hindi
mehbooba mufti pays homage to 17 martyrs killed in uri terror attack

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उरि में सेना के आधार शिविर पर आतंकी हमले में शहीद हुये 17 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के एक अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बादामीबाग में यहां चिनार कोर के मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ रखे।

उन्होंने बताया कि चिनार कोर के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ और पुलिस के महानिदेशक के. राजेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कल के हमले में घायल हुये सैनिकों को देखने सेना के 92 बेस अस्पताल गयी।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निर्देश पर सेना ने शहीद हुये सभी सैनिकों को सीधे उनके संबंधित गृहनगर तक पहुंचाने के लिए परिवहन के इंतजामात किये हैं। शहीद 17 सैनिकों में से दो जम्मू कश्मीर के हैं जबकि उत्तर प्रदेश से चार, बिहार से तीन, महाराष्ट्र से तीन, पश्चिम बंगाल से दो, झारखंड से दो और राजस्थान से एक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत