1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर घाटी में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

कश्मीर घाटी में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

 Written By: IANS
 Published : Feb 11, 2017 12:31 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 12:31 pm IST

जम्मू/श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

जम्मू/श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "लद्दाख, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि कारगिल में शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

अधिकारी के मुताबिक, "रात में आसमान साफ होने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि जम्मू क्षेत्र में तापमान शून्य से ऊपर रहा।"

घाटी में गुलमर्ग का तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, "कटरा में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, बटोट में 4.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.6 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत