मुंबई: हाल ही में मुंबई पुलिस ने सुदीप विश्वास नाम के एक आरोपी को एक मॉडल के साथ पांच सितारा होटल में छेड़छाड़, लूट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मरीन ड्राइव के फाइव स्टार होटल में किसी और के नाम से एक रूम बुक कराया। जिसके बाद उसने पीड़ित मॉडल को नए असाइमेंट के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के नाम पर बुलवाया। वहां पर आरोपी ने उसके फोटो भी खींचे।
कुछ ही देर बाद वीडियो बनाकर उसने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। सुदीप ने मॉडल को धमकी देकर कहा कि उसके पास मॉ़डल के होटल के कमरे का वीडियो और फोटो है जिसे लोगों को दिखाकर वह उसे बदनाम कर देगा, इतना ही नहीं आरोपी ने उसके गहने और कैश भी छीन लिए। जिसके बाद पचास हज़ार रूपये देने की मांग की। जांच में पता चला है कि आरोपी मणिपुर का रहने वाला है। जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी कोई प्रोड्यसर डायरेक्ट नहीं है। क्राइम सीरियल्स देखकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।