1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR वालों को उमस से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटों में मानसून की दस्तक

दिल्ली-NCR वालों को उमस से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटों में मानसून की दस्तक

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 07:02 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले 48 घंटों में मानसून दस्तक देगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "हमें अगले 48 घंटों में

heavy rain- India TV Hindi
heavy rain

नई दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले 48 घंटों में मानसून दस्तक देगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "हमें अगले 48 घंटों में पूरी दिल्ली, एनसीआर एवं चंडीगढ़ इलाके में बारिश होने की संभावना है।"

अधिकारी ने कहा, "पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के कुछ इलाकों, पंजाब एवं हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भी अगले 48 घंटों के भीतर बारिश होगी।"उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने एवं कमजोर हवाएं नमी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लाने में नाकाम रही हैं, जो इस साल मानसून देर से पहुंचने की मुख्य वजह है।

दिल्ली में आमतौर पर 27 या 28 जून को मानसून पहुंचता है। मानसून 29 जून तक पहुंचने की घोषणा की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत