1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनों ने रचाई शादी, बनी बेटी की सौतन

दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनों ने रचाई शादी, बनी बेटी की सौतन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2016 12:29 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 02:10 pm IST

एक महिला अपनी ही बेटी के पति से प्यार कर बैठी। महिला आशा देवी ने कुछ साल पहले ही अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी, लेकिन अब उसने दामाद के साथ पूर्णिया कोर्ट में शादी कर ली।

saas-damaad- India TV Hindi
saas-damaad

नई दिल्ली: बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी गांव में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला अपनी ही बेटी के पति से प्यार कर बैठी। महिला आशा देवी ने कुछ साल पहले ही अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी, लेकिन अब उसने दामाद के साथ पूर्णिया कोर्ट में शादी कर ली। शादी के गवाह कोर्ट के कुछ वकील ही बन गए। इस रिश्ते के बाद बेटी पहले तो बेहोश हो गई और उसके बाद सदमे में आ गई है। (देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें)

शादी के कुछ दिनों के बाद सूरज बीमार पड़ गया। दामाद के बीमार होने की खबर सुनकर सास दामाद को देखने के लिए गई। फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। वह अपने घर लौटी, लेकिन दामाद और उसके बीच पनपा प्रेम परवान चढ़ता गया।

दोनों घंटों एक-दूसरे से फोन पर बात करते। सूरज का ससुर दिल्ली में किसी फैक्ट्री में काम करता था, इस कारण वह अक्सर आशा से मिलने भी चला जाता था। एक दिन ऐसा आया जब सूरज पत्नी को घर पर छोड़ ससुराल जा बसा।

युवक का ससुर अपनी बेटी ललिता को लेकर अपने गांव आ गया। बेटी के पिता और महिला के पहले पति ने कहा कि जब मेरे दामाद ने ही मेरी पत्नी से शादी कर ली है तो अब इसके पास अपनी बेटी को छोड़ने का क्या मतलब है। इसके साथ तो मेरी बेटी घुट-घुटकर मर जाएगी।

ग्रामीणों को जैसे ही इस शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने पंचायत कर सास और दामाद को एक साथ रहने की अनुमति दे दी। पंचायत ने कहा कि सास और दामाद में अटूट प्रेम है तो उनको एक साथ रहने देना चाहिए। ऐसे में किसी को एतराज नहीं जताना चाहिए। पंचायत के फैसले से सास और दामाद खुश हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत