1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमस्ते कर लोगों को बना जाते थे कंगाल, गैंग का भंडाफोड़

नमस्ते कर लोगों को बना जाते थे कंगाल, गैंग का भंडाफोड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2017 01:35 pm IST,  Updated : May 22, 2017 01:35 pm IST

दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग लोगों को नमस्ते कर भरोसे में लेता था और वारदात कर फरार हो जाता था।

Namaste Gang- India TV Hindi
Namaste Gang Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग लोगों को नमस्ते कर भरोसे में लेता था और वारदात कर फरार हो जाता था। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल जब्त की है। यह गैंग दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा और राजस्थान में 76 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका था। गैंग का सरगना जावेद उर्फ जेडी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गैंग की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते हुए बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन्हें धर दबोचा।

सुनसान इलाकों में करता था वारदात

नमस्ते गैंग सुनसान इलाकों पर वारदात को अंजाम देता था। इनके निशाने पर अकेले कार चलाने वाले और बाइक सवार होते थे। जैसे ही ये किसी शख्स को अकेला ड़्राइव करते देखते तो रास्ते पर खड़े हो जाते थे और पता पूछने लगते। जैसे ही कोई शख्स रूकता और रास्ता बताता उसे पिस्टल की नोक पर लूट लिया जाता था। यह गिरोह सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि यूपी,हरियाणा और राजस्थान तक फैला है।

वारदात के लिए नई स्कूटी का करते थे इस्तेमाल
लूटपाट की वारदात करने के लिए ये गिरोह ज्यादातर नई स्कूटी का इस्तेमाल करते थे। जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी होती थी। इतना ही नहीं विग पहनकर भी यह गिरोह लूटपाट करता था ताकि कोई इन्हें पहचान ना सके। लेकिन अब ये गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस पता कर रही है कि इस गिरोह के तार और किन किन लोगों से जुड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत