1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM महबूबा के फहराने से पहले ही नीचे गिर गया तिरंगा, जांच का आदेश

CM महबूबा के फहराने से पहले ही नीचे गिर गया तिरंगा, जांच का आदेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Aug 15, 2016 04:42 pm IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए आज उस वक्त शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो गई जब बक्शी स्टेडियम में हो रहे मुख्य समारोह में उन्होंने तिरंगा फहराने की कोशिश की लेकिन वह ध्वज

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए आज उस वक्त शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो गई जब बक्शी स्टेडियम में हो रहे मुख्य समारोह में उन्होंने तिरंगा फहराने की कोशिश की लेकिन वह ध्वज स्तंभ से नीचे गिर गया। इस मामले की तत्काल जांच का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर महबूबा पहली बार ध्वजारोहण कर रही थीं। जब उन्होंने ध्वज स्तंभ में ऊपर लगी रस्सी खींची तो ध्वज ही नीचे गिर गया। इस शर्मिंदगी वाली स्थिति के बीच दो सुरक्षाकर्मियों ने महबूबा के सलामी देने तक अपने हाथों में ध्वज पकड़े रखा।

जब महबूबा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकडि़यों के निरीक्षण के लिए मंच पर गईं तो सुरक्षा विभाग के लोगों ने झंडे को ध्वज स्तंभ के ऊपर लगाया। बाद में पुलिस महानिदेशक के. राजेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

कुमार ने कहा, इस घटना की जांच का तत्काल आदेश दिया गया है ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति की तरफ से लापरवाही हुई है और उसे जवाब देने की जरूरत है।

बता दें कि बक्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का प्रमुख समारोह आयोजित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत