1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UN में हिजबुल कमांडर की तरह बोल रहे थे नवाज शरीफ: राम माधव

UN में हिजबुल कमांडर की तरह बोल रहे थे नवाज शरीफ: राम माधव

 Written By: IANS
 Published : Sep 23, 2016 11:23 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 11:23 pm IST

राम माधव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में नवाज शरीफ पाकिस्तान के सुप्रीम कमांडर की तरह नहीं बल्कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के सुप्रीम कमांडर की तरह बोल रहे थे।

Ram madhav- India TV Hindi
Ram madhav

नई दिल्ली:बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेस में राम माधव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में नवाज शरीफ पाकिस्तान के सुप्रीम कमांडर की तरह नहीं बल्कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के सुप्रीम कमांडर की तरह बोल रहे थे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राम माधव बीजेपी के जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ खुले तौर पर आतंकवादियों के कमांडर का प्रचार कर रहे थे। माधव ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी करार दिए गए संगठन का झंडा बुलंद कर रहे थे।

नवाज शरीफ ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी को कश्मीर की आवाज और युवा नेता बताते हुए उसकी तारीफ की थी। बुरहान वानी 8 जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत