1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोपोर में दो दहशतगर्दों ने सेना के सामने डाले हथियार, परिवार की अपील पर किया सरेंडर, देखें

सोपोर में दो दहशतगर्दों ने सेना के सामने डाले हथियार, परिवार की अपील पर किया सरेंडर, देखें

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Oct 22, 2020 08:21 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 08:23 pm IST

जम्मू-कश्मीर में दो नए रिक्रूट आतंकियों ने परिवार की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। राज्य पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आज दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण एनकाउंटर साइट पर आतंकियों के परिवार को लाने के बाद हुआ।

Newly recruited militants surrender during search operation in Sopore- India TV Hindi
Newly recruited militants surrender during search operation in Sopore Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में दो नए रिक्रूट आतंकियों ने परिवार की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। राज्य पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आज दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण एनकाउंटर साइट पर आतंकियों के परिवार को लाने के बाद हुआ। उत्तरी कश्मीर के सोपोर के तुज्जर इलाके में आज भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया था। 

Related Stories

आईजी विजय कुमार ने कहा कि हम आतंकियों के परिवार को एनकाउंटर साइट पर ले आए। परिवार के कहने पर दोनों आतंकियों ने सुरक्षबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और आतंकियों को बधाई देते हैं और मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हैं।

Newly recruited militants surrender during search operation in Sopore
Image Source : INDIA TVNewly recruited militants surrender during search operation in Sopore

बता दें कि तुज्जर इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। परिवारवालों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण की अपील की, जिसे आतंकियों ने मान लिया और हथियार डाल दिए।

Newly recruited militants surrender during search operation in Sopore
Image Source : INDIA TVNewly recruited militants surrender during search operation in Sopore

बताया जा रहा है कि दोनों लड़के हाल ही में आतंकी संगठन अल बदर में शामिल हुए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। उसका कहना है कि हम इन लड़कों से अपील करते हैं कि ये सभी मुख्यधारा में लौट आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत