1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लातूर की एक फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 9 मजदूरों की मौत

लातूर की एक फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 9 मजदूरों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2017 11:41 am IST,  Updated : Jan 31, 2017 11:41 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक तेल मिल में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई । दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि फैक्ट्री के एक टैंक

Latur-mill-incident- India TV Hindi
Latur-mill-incident

मुंबई: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक तेल मिल में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई । दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि फैक्ट्री के एक टैंक से दो और शव बरामद हुए हैं। लातूर में कीर्ति ऑयल मिल्स में कल एक टैंक को साफ करने के दौरान जहरीली गैस के कारण सात कामगारों की मौत हो गई थी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने  बताया कि कल देर रात टैंक से दो और शव बरामद हुए हैं।उन्होंने कहा कि दमकल विभाग ने अंतिम शव मिलने के बाद अभियान कल देर रात तीन बजे खत्म कर दिया था।

लातूर एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) में कल एक फैक्ट्री के टैंक को साफ करने के दौरान कुछ कामगार बेहोश हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि उन्हें देखने के लिए कुछ अन्य कामगार ट्रंक में उतरे लेकिन वे भी वापस नहीं आए। जहरीली गैस के कारण उनकी भी मौत हो गई।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिस एक कामगार को बेहोशी की हालत में निकाला गया था उसका इलाज लातूर के विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

मृतकों की पहचान दगड़ू पवार, बलीराम पवार, नरेंद्र टेकाले, आर डी शिंदे, मारूति गायकवाड़, रामभाउ येर्मे, आकाश भूते, परमेश्वर बिराजदार और अटकरे शिवाजी के रूप में हुई है। राज्य के श्रम मंत्री संभाजी पाटिल निलांगकर और सहायक श्रम आयुक्त डीपी पाटिल ने घटनास्थल का दौरा किया जहां कल देर रात मृतकों के रिश्तेदारों ने उनका घेराव किया। निलांगकर लातूर के अभिभावक मंत्री भी हैं।

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस घटना में भारतीय दंड संहित की धारा 302 :हत्या: के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिल को सील किया जाएगा। मिल के निदेशक अशोक भूतड़ा ने कहा कि हादसे की वजह के बारे में जानकारी तफ्तीश के बाद ही दी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत